Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : मध्यप्रदेश टूरिज्म पॉलिसी एवं फिल्म टूरिज्म पॉलिसी के अंतर्गत निवेशकों को मिलेगा आकर्षक इंसेंटिव और सुविधाएं

1 min read
Golden opportunity for investment in Madhya Pradesh
Text Size:

मध्यप्रदेश में निवेश के लिए स्वर्णिम अवसर

Narmadapuram news :  मध्यप्रदेश में टूरिज्म और फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार मध्य प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2019 और फिल्म टूरिज्म पॉलिसी 2020 के तहत निवेशकों के लिए आकर्षक इंसेंटिव्स और सुविधाएं मुहैया करवा रही है।

इसी तारतम्य में दोनो टूरिज्म पॉलिसी अंतर्गत सरकार निवेश के लिए 400 हेक्टेयर से अधिक की भूमि उपलब्ध करवा रही है साथ ही 100 करोड़ से अधिक के निवेश वाले अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट को सीधा भूमि आवंटन और 30 प्रतिशत केपीटल सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार द्वारा रिजॉर्ट, होटल और एम्यूजमेंट पार्क और गोल्फ कोर्स सहित 18 प्रोजेक्ट में निवेश के अवसर कराए जा रहे हैं।

पारदर्शी और ऑनलाइन ई-टेंडरिंग के द्वारा भूमि, वे-साइड अमेनिटीज और हेरिटेज संपत्तियों का आवंटन दीर्घकालिक लीज अवधि 90 वर्ष और 01 प्रतिशत वार्षिक लीज किराया का लाभ भी निवेशकों को प्राप्त होगा। निवेश श्रेणी के आधार पर 30 प्रतिशत, अधिकतम 90 करोड़ रूपये तक की केपिटल सब्सिडी नियमनुसार शासन द्वारा निवेशकों को उपलब्ध कराई जाएगी। सिनेमा हाल निवेशकों को भी 75 लाख रूपये तक की सब्सिडी प्रदाय किया जाने का कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा।

What do you think?