Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बर्थ वेटिंग रूम का उद्घाटन, मातृ मृत्यु में आएगी कमी

2 min read
District Hospital, Community Health Centres
Text Size:

Narmadapuram News : जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में नवनिर्मित प्रसूति प्रतीक्षालय (बर्थ वेटिंग रुम) का उद्घाटन 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू महेंद्र यादव नगरपालिका अध्यक्ष और भूपेंद्र चौकसे जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया। डॉ दिनेश देहलवार सीएमएचओ ने बताया कि जिला अस्पताल,सिविल अस्पताल एवम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसूति प्रतीक्षालय (बर्थ वेटिंग रूम) को लागू करने का उद्देशय से विशेष रूप से दुर्गम क्षेत्रों और अत्यधिक होम डिलेवरी वाले क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों द्वारा समय पर उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ मातृ एवं प्रसवक़ालीन मृत्य दर को कम करना हैं ।

ऐसी गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि के 7-10 दिवस पूर्व पास की डिलीवरी पॉइंट (बर्थ वेटिंग रूम) में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भर्ती कराया जायेगा। उक्त उद्घाटन समारोह में डॉ.सुनीता कामले सिविल सर्जन, डॉ. संजय पुरोहित आरएमओ, डॉ. आर माहेश्वरी,डॉ. गंगराड़े, डॉ किंगर, डॉ विजयवर्गीय, किरण सिंह प्रभारी मैटरनिटी विंग,निधि रामकूचे डीटीओ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित मैटरनिटी विंग के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। जिले के अन्य विकास खण्डों में जनप्रतिनिधि एवम संस्था प्रभारियों तथा आदिवासी ब्लॉक केसला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरपंच एवं सीबीएमओ डॉ आर एस मीणा द्वारा बर्थ वेटिंग रूम का शुभारंभ किया गया।

What do you think?