Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : एच0के0शर्मा, संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

3 min read
Anganwadi centers inspected
Text Size:

Narmadapuram News : संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग एच.के.शर्मा द्वारा जिला नर्मदापुरम अंतर्गत् महिला एवं बाल विकास परियोजना-नर्मदापुरम शहरी के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड कं0-31 केन्द्र कमांक-3 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र- वार्ड कमांक 9 केन्द्र कमांक-2 का औचक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र वार्ड कं0-31 केन्द्र कमांक-3 एवं आंगनबाडी केन्द्र वार्ड कमांक 9 केन्द्र कमांक-2 में आंगनबाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर खुला पाया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका भी उपस्थित पाई गई। आंगनबाड़ी केन्द्र में साफ-सफाई की स्थिति ठीक पाई गई।

आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत् लगाये गये पौधों की 30 दिन बाद की द्वितीय फोटो वायुदूत एप में अपलोड करने के निर्देश दिये गये। माह सितम्बर-2024 में प्रांरभ शारीरिक माप अभियान अंतर्गत् बच्चों का सही-सही शरीरिक माप लेने तथा शुद्ध व सटीक ऑकड़े पोषण ट्रेकर एप में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया। कुपोषित बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, आवश्यक उपचार कराने, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक 5 प्रकार की दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करने के लिए भी निर्देश दिये गये।

संयुक्त संचालक ने 01 से 30 सितम्बर 2024 तक आयोजित हो रहे पोषण माह अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रो में महिला हितग्राहियों को आमंत्रित कर पोषण के महत्व के बारे में संचालनालय द्वारा निर्धारित कैलेण्डर अनुसार विभिन्न गतिविधियों का प्रभावी आयोजन करने व जन आंदोलन डेशबोर्ड में एन्ट्री करने के लिए तथा माह सितम्बर-2024 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत् 02 सितंबर 2024 से 16 सितंबर 2024 तक आयोजित विशेष अभियान के दौरान समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए भी निर्देश दिये गये।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नियमित रूप से निर्धारित समय पर आंगनबाडी केन्द्र खोलने, आंगनबाडी केन्द्र की साफ-सफाई रखने एवं बच्चों को निर्धारित मीनू अनुसार समय पर गर्म ताजा पका नाश्ता/भोजन प्रदाय करने, केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा समस्त पात्र हितग्राहियों को आईसीडीएस एवं विभागीय योजनाओं से लाभांवित करने एवं संपर्क एप में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यस्थल / आंगनबाड़ी केन्द्रों में सरल शब्दो में नैतिकता, सदाचार आदि से संबंधित अच्छे अच्छे स्लोगन का लेखन करने, व्यवहार परिवर्तन के विषय पर प्रशिक्षण, अधीनस्थों से अच्छा व्यवहार करने, बाहर से आने वाले आगुन्तकों के लिये पानी एवं बैठने की आवश्यक व्यवस्था, श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने, 01 जुलाई 2024 से लागू 03 नये कानूनों के संबंध में जानकारी प्रदान कर आवश्यक निर्देश दिये गये। 9 से 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं में सर्विक्स कैंसर एवं उसके निदान के संबंध में लगाये जाने वाले टीके तथा उसके प्रचार-प्रसार करने तथा विभागीय पलेगशिप योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये गये।

 

What do you think?