Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: शासकीय उद्यान मटकुली मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय उद्यान, जो 85 एकड़ में फैला हुआ

2 min read
Government Garden Matkuli is the largest in Madhya Pradesh
Text Size:

Narmadapuram news:  कलेक्टर ने शासकीय उद्यान मटकुली का भ्रमण किया। बताया गया कि शासकीय उद्यान मटकुली मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय उद्यान है जो 85 एकड़ में फैला हुआ है। शासकीय उद्यान में 30 से 40 प्रकार की आमों की विभिन्न वैरायटी मौजूद है। साथ ही नींबू एवं अमरूद का भी उत्पादन हो रहा है। बताया गया कि सालाना 1 लाख आम के पौधे यहां की नर्सरी में तैयार किए जाते हैं।

मटकुली में उद्यान की विभाग का ट्रेनिंग सेंटर भी है, जहां पर प्रदेश के उद्यान विभाग के कर्मचारी एवं मालियों की ट्रेनिंग साल भर चलाते रहती है। बताया गया कि इस वर्ष 40 लाख में नींबू एवं आम के बगीचों की नीलामी हुई है।

यहां पर आम के किस्म किस्म के पौधे तैयार कर रेवेन्यू प्राप्त किया जा रहा है। बताया गया कि बॉम्बे ग्रीन, दशहरी, केसर, चौसर स्थानीय आम पायरी, हापुस, लंगड़ा आम आदि के भी पौधे यहां पर तैयार किया जा रहे हैं। उद्यान में 2200 बड़े आम के पौधे हैं। किसान आम और अमरूद के पौधे यही से क्रय करते हैं। कलेक्टर ने आम के पौधों की बिक्री के संबंध में जानकारी ली तो बताया गया की इस वर्ष 20 हजार पौधों की बिक्री हुई है। नींबू के 11000 पौधों की बिक्री अभी तक हुई है।

बताया गया कि यहां पर फूलों की खेती की ओर ज्यादा रुझान नहीं है, साथ ही डोलरिया में मिर्च एवं सब्जी तथा सिवनी मालवा में गोभी के लिए उन्नत भूमि मौजूद है इसलिए यहां पर इन चीजों की खेती की जाती है। मेडिसिन प्लांट का प्रोडक्शन नहीं है लेकिन टर्मरिक का प्रोडक्शन है।

कलेक्टर ने नर्सरी का निरीक्षण किया और आम के किस्म किस्म के पौधों की वैरायटी का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान जिला रेशम अधिकारी रविंद्र सिंह, सहायक संचालक उद्यान रीता उइके सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद थे।

What do you think?