Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : वर्षाकाल में कुओं में उतरना हो सकता है जानलेवा गहराई में होती है मोनो ऑक्साईड गैस

2 min read
Going down into wells during rainy season can be fatal as there is monoxide gas at depth
Text Size:

Narmadapuram news : वर्षाकाल में कुओं की गहराई में जानलेवा गैस कार्बन मोनोऑक्साईड का उत्सर्जन होता है। गत दिनों प्रदेश के कुछ जिलो में कूओं में उतरने के दौरान गहराई में जाने से घटनाए घटित हुई है। जिससे कुओं में स्थित जहरीली गैसों के होने के कारण उनकी दुखद आसामयिक मृत्यु तक हो गई है। उक्त घटनाओं को देखते हुए शासन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि शहरी एवं ग्रमीण क्षेत्रों में इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा यथोचित व्यवस्थाऐं एवं सतत चौकसी बरती जाए। जिससे कि आम नागरिक कुंए के अंदर न जाऐ।

तत्संबंध के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम सोनिया मीना ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए एवं आम जनता को कुओं में न उतरने की सलाह दी जाए। उन्होनें ने समस्त आमजनों से अपील की है कि वर्षाकाल के समय में कतिपय कूओं में जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड के उत्सर्जन होने की प्रबल संभावनाअऐं होती है। जिससे व्यक्ति मुर्छित हो जाता है और इससे दम घुटने के कारण मृत्यु भी हो जाती है। इसीलिए ऐसे समय कुओं में न जाऐं एवं अन्य लोगो को भी एसे करनें से रोकें।

What do you think?