Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : जिला अस्पताल में क्लवफुट शिविर में इलाज और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई

2 min read
Free treatment and medicines provided in the clawfoot camp in the district hospital
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदापुरम जिला अस्पताल में आये दिन विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में क्लवफुट (मुडे हुए पैर) के इलाज का शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आर.बी.एस. के. दलों द्वारा विभिन्न विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों से 40 बच्चों को उपचार हेतु लाया गया। शिविर में डॉ अनिल वडुके अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत 14 बच्चों की नि:शुल्क कॉस्टिंग की गई। 12 बच्चों को ब्रेसेस (जूते) प्रदाय किये गये एवं 14 बच्चों का फालोअप किया गया।

शिविर में अभिषेक रैकवार अनुष्का फाउंडेशन (मुंबई) एवं सुश्री मोरिन मसीह क्योर इंटरनेशनल संस्था (दिल्ली) के माध्यम से शिविर में आये बच्चों को आवश्यकतानुसार ब्रेसेस (जूते) प्रदाय किये गये, जिससे बच्चों के मुड़े हुए पैर जल्दी ठीक हो सके।

शिविर में डॉ दिनेश देहलवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ आर. सी. प्रजापति, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ. संजय पुरोहित आरएमओ डॉ. आर. के. वर्मा नोडल अधिकारी आर.बी. एस. के., डॉ. अनिल वडुके, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. मिलन सोनी, दंत रोग चिकित्सक, श्रीमती कविता सालवे डी ई आई एम., सुश्री मोनिका दास नर्सिंग ऑफिसर, सजल परसाई आप्टोमेट्रिस्ट, दिनेश पटेल, ऑडियोलॉजिस्ट, अमित दुबे, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं जिले में कार्यरत् आर.बी.एस. के. दल उपस्थित रहे।

What do you think?