Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : ह्रदय रोग से पीडि़त बालक का आयुष्मान योजना के तहत किया नि:शुल्क ऑपरेशन

3 min read
A child suffering from heart disease was operated free of cost under Ayushman Yojana
Text Size:

Narmadapuram news : बालक दिव्यांश पिता विनय राजोरिया माता श्रीमती निधि राजोरिया आयु 08 वर्ष को जन्मजात हृदय रोग रोग से पीडि़त था बालक दिव्यांश के माता पिता के पास इलाज के लिए आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से बालक का इलाज कराने में असर्मथ थे आयुष्मान योजना के तहत बालक दिव्यांश का हृदय का सफल ऑपरेशन किया गया बालक अब स्वस्थ है। बालक के माता पिता ने मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया है।

प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयसिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में आर. बी. एस.के. टीम सिवनी मालवा में डॉ. मनीष गौर, डॉ. दीपमाला मौर्य एवं डॉ. आदिल खान के द्वारा बालक दिव्यांश पिता विनय राजोरिया माता श्रीमती निधि राजोरिया आयु 08 वर्ष निवासी ग्राम झिल्लाय ब्लॉक सिवनीमालवा का माह अगस्त 2023 मे स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान आर.बी.एस टीम द्वारा पाया गया कि उक्त बालक जन्मजात हृदय रोग रोग से पीडि़त है, तत्पश्चात इसकी जानकारी प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयसिंह कुशवाह एवं जिला समपर्ण केन्द्र नर्मदापुरम को दी गई।

आर.बी.एस. के टीम द्वारा बालक के घर जाकर बालक की माता श्रीमती निधि राजोरिया से संपर्क किया गया तथा उक्त बीमारी के बारे में जानकारी दी गई। टीम द्वारा परिजनों को बताया गया कि उक्त बालक का उपचार कराना अति-आवश्यक है इस संबंध में परिजनों द्वारा कहा गया कि हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं हैं कि हम किसी बड़े अस्पताल में जाकर इलाज करवा सकें। टीम द्वारा बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान योजना से बालक का नि:शुल्क उपचार किया जा सकता है। टीम द्वारा समझाने पर परिजनों द्वारा इलाज कराने हेतु पूर्ण सहमति दे दी गई। तत्पश्चात टीम द्वारा बालक को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनीमालवा लाया गया यहाँ पर प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयसिंह कुशवाह एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर बालक को जिला सम्पर्ण केन्द्र नर्मदापुरम रेफर किया गया।

आर.बी.एस.के. टीम सिवनीमालवा द्वारा बालक एवं उनके परिजन को साथ में जिला समर्पण केन्द्र नर्मदापुरम ले जाकर जिला आरबीएस के समन्वयक श्रीमती कविता साल्वे एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम द्वारा बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कर जन्मजात हृदय रोग की विकृति पाई गई। बालक की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए बालक का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। बालक को इलाज हेतु श्री अरविन्दो मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल इंदौर भेजा गया जहाँ उसका दिनांक 02 फरवरी 2024 को सफलतापूर्वक नि:शुल्क ऑपरेशन व उपचार किया गया। आर.बी.एस. के टीम सिवनीमालवा द्वारा द्वारा निरंतर बालक का फॉलोअप किया जा रहा है। आज बालक पूर्णत: स्वस्थ्य हैं, बालक के माता पिता ने बालक के निशुल्क उपचार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को ह्रदय से धन्यवाद दिया है।

What do you think?