Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मे शिर्डी सांई धाम रसूलिया के संस्थापक ने किया पौधारोपण

1 min read
Shirdi Sai Dham in Government Ayurveda Hospital
Text Size:

Narmadapuram News : एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत शिर्डी सांई धाम हनुमान नगर- रसूलिया के संस्थापक राकेश कुमार बडकुल द्वारा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नर्मदापुरम के परिसर में पाम के चार पौधे रोपित किए गए, साथ ही उनके द्वारा चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण करने हेतु औषधि पौधे जैसे- रुद्राक्ष, सिंदूर, मालकांगनी, दालचीनी, तेजपत्र, मुनगा (शहजन), आंवला, शतावर, जाम, आम, जामुन एवं स्नेक प्लांट आदि सजावटी पौधे तथा 20 गमले भी चिकित्सालय हेतु प्रदान किए गए।

पौधरोपण के उपरांत चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डॉ.श्रीराम करोंजिया एवं डॉ ललिता उईके,डॉ पूनम तिवारी द्वारा राकेश कुमार बडकुल का पुष्पहार से स्वागत कर उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार प्रकट किया गया। पौधारोपण करने में पैरामेडिकल स्टाफ से बबीता सोलंकी, सुनील चौहान, सुनीता चिराड एवं जयनारायण कटारे द्वारा श्रमदान कर विशेष सहयोग किया गया।

इस दौरान नर्सिंग स्टाफ से सुरभि पाटोडे, किरण भारती तथा कंपाउंडर आनंद शिंदे भी उपस्थित रहे।

What do you think?