Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : अवैध रेत उत्खननकर्ताओं के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज

2 min read
FIR lodged against illegal sand excavators
Text Size:

Narmadapuram news :  कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन/परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। 5 जुलाई को पुलिस एवं खनिज विभाग नर्मदापुरम द्वारा ग्राम-निमसाड़िया, तह०-नर्मदापुरम से रेत खनिज के अवैध उत्खनन कार्य में लिप्त पाये जाने पर वाहन डम्पर क्रमांक-MP38H3120 को जप्त कर पुलिस थाना-देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं वाहन मालिक / चालक के विरूद्ध एफ०आई०आर० क्रमांक-0331/2024 दर्ज करायी गयी है। दिनांक 06/07/2024 को खनिज विभाग द्वारा ग्राम-सोयत, तहसील-सिवनीमालवा में रेत का अवैध परिवहन करते हुये ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक- MP05AH6331 को मौके से जप्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा, तहसील-सिवनीमालवा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं वाहन मालिक / चालक के विरूद्ध एफ०आई०आर० क्रमांक-0476/2024 दर्ज करायी गयी है तथा दिनांक 16/07/2024 को खनिज विभाग नर्मदापुरम द्वारा सीताफल बगीचा के पास, ग्राम-मनवाड़ा, तहसील-माखननगर में रेत का अवैध परिवहन करते हुये 01 डम्पर क्रमांक-MP09ZV3935 को मौके से जप्त कर पुलिस थाना माखननगर, तहसील-माखननगर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं वाहन मालिक / चालक के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज करायी गयी है।

      उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत भी कार्यवाही की जा रही है। तीन अवैध रेत उत्खननकर्ताओं के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

What do you think?