Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : ग्वालटोली में लार्वा विनिष्टीकरण कर लगाया जुर्माना

2 min read
Larvae destruction in Gwaltoli
Text Size:

Narmadapuram News : जिले में डेंगू की रोकथाम हेतु कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य प्रभारी डॉ बबीता राठौर एवं जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्वालटोली क्षेत्र में घर-घर जाकर लार्वा विनिष्टिकरण का कार्य किया गया। इस दौरान दो घरों में लार्वा पाया गया। जिन घरों में लार्वा पाया गया, उनके ऊपर 500 जुर्माना करने के निर्देश दिए गए तथा क्षेत्र के अन्य निवासियों को भी चेतावनी दी गई कि यदि उनके घर में लार्वा पाया जाएगा तो उनके ऊपर 500 का जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

मोहल्ला वासियों को जानकारी दी गई की ऐसे स्थान जहां वर्षा काल में पानी का जमाव हो गया है एवं मच्छरों का लार्वा पनपने की संभावना है उन्हें खाली करें। रुके हुए पानी में टीमोफॉस या घर में उपयोग होने वाला कोई भी तेल डाल दें। कुछ घरों के ऊपर टायर रखे पाए गए जिनको हटवाया गया। प्रचार सामग्री का वितरण भी आमजन को किया गया जिससे डेंगू से बचाव हो सके।

विशेष तौर पर यह बताया गया कि डेंगू के मच्छर घरों के आसपास जमा पानी कूलर, गमले, सीमेंट की टंकी, छत पर रखी टंकियों, मटके, टायर आदि में जमा पानी में पनपते हैं अत: सभी से अपील है कि डेंगू से बचाव हेतु उक्त तरह से आसपास पानी न जमा होने दें। रुके हुए पानी की निकासी करें। यदि निकासी संभव न हो तो मिट्टी का तेल या जला हुआ तेल डाल दें। शाम को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। घर के खिडक़ी दरवाजे में मच्छर रोधी जाली लगाएं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने कूलर टंकी आदि में भरा पानी आवश्यक रूप से खाली करें और उसे सुखाकर साफ स्वच्छ तरीके से रखें। बुखार आने पर मच्छरदानी में विश्राम करें। अधिक से अधिक पानी पिए तथा दर्द निवारक दवा का सेवन न करें।

What do you think?