Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : किसानों को घर बैठे किसान सारथी, के माध्यम से खेती-फसल से जुड़ी मिलेगी जानकारी

1 min read
Farmers will get information related to farming and crops through Kisan Sarathi sitting at home.
Text Size:

Narmadapuram news : डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान सारथी की मदद से किसानों को जब चाहे जहाँ चाहे पूरी जानकारी मिल सकेगी, वो भी अपनी भाषा में किसान सारथी के माध्यम से किसान कृषि विज्ञान केंद्र से संबंधित वैज्ञानिकों से सीधे कृषि से जुड़ी सलाह ले सकते हैं।

आईसीएआर ने किसानों के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफार्म किसान सारथी प्लेटफॉर्म से मिलेगी खेती से जुड़ी जानकारी से किसानों को क्या लाभ मिलेगा। उप संचालक कृषि ने बताया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान सारथी की मदद से खेती और फसलों से जुड़ी सही जानकारी हासिल करके किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं, अच्छी फसल उपज की सही रकम समेत और भी कई मूलभूत चीजों की जानकारी किसान सारथी से हासिल कर सकते हैं।

उन्होने बताया कि किसान भाई 14426 या 1800-123-2175 टोल फ्री नंबर पे काल करके सोमवार से शनिवार प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि से सम्बंधित समस्या/सलाह के लिए कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के कृषि वैज्ञानिको से सीधी बातचीत कर सकते है। निचे दिए लिंक पर क्लिक कर मोबाइल एप डाउनलोड कर उसके के माध्यम से भी फोटो विडियो भेज कर समस्याओ का समाधान कर सकते है।

What do you think?