Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : किसान भाई 04 अक्‍टूबर तक करें धान, ज्‍वार तथा बाजरा के उपार्जन के लिए पंजीयन

2 min read
Registration for procurement of paddy, jowar and millet
Text Size:

Narmadapuram News : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार तथा बाजरा के उपार्जन के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन में किसानों का पंजीयन 19 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो चुका है। पंजीयन की अंतिम तिथि शासन द्वारा 04 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 30 पंजीयन केंद्र ऑनलाइन स्थापित किए गए हैं। किसान पंजीयन भू-अभिलेख के डाटाबेस पर आधारित होगा। किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है।

शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार समर्थन, मूल्य पर फसल विक्रय के लिए किसान अपना पंजीयन स्वयं के मोबाइल से, ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालयों पर स्थापित सुविधा केन्द्रों एम पी किसान ऐप तथा सहकारी समितियों एवम सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर निःशुल्क करा सकेंगे। इसी प्रकार एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर सशुल्क करा सकते है। सिकमी, बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसान के लिए पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी।

      अतः जिले के सभी कृषकों से अनुरोध है कि वह निर्धारित अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2024 से पूर्व अपनी फसल का पंजीयन कराया जाना सुनिश्चित करें।

What do you think?