Narmadapuram News : अनुविभागीय दण्डाधिकारी अधिकारी पिपरिया श्रीमती अनिशा श्रीवास्तव ने नवरात्रि महोत्सव एवं दशहरा के पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा देवी दर्शन एवं भ्रमण के दौरान सुरक्षा को देखते हुए आदेश जारी किया है कि 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पिपरिया नगरीय क्षेत्र में सायंकाल से देर रात्रि तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित किया है। समस्त भारी वाहन बायपास रोड़ से होकर अपने गंतव्य स्थल पर जावेगें। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।
Narmadapuram News : पिपरिया नगरीय क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित







