Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी की सहभागिता करें सुनिश्चित

2 min read
Ensure everyone's participation in Jal Ganga Samvardhan Abhiyan
Text Size:

Narmadapuram news : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम सुजान सिंह रावत द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की लगातार मानिटरिंग की जा रही है एवं इस अभियान के तहत किये जा रहे, कार्यों का सत्त निरीक्षण भी किया जा रहा है। रावत ने जनपद पंचायत नर्मदापुरम, की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर जल संवर्धन के कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रावत ने नर्मदापुरम कि ग्राम पंचायत रोहना में किये जा रहे पुराने पेयजल कूप कि मरम्मत कार्यों को देखा। ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा में रैनवॉटर हार्वेस्टिंग, बेहराखेड़ी से स्टॉप डैम के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आदेश दिया कि सभी जीर्णोद्धार कार्य अभियान के दौरान ही पूर्ण कर लीए जायें व अभियान में अधिक से अधिक जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

बेहरा खेड़ी में स्टॉप डेम के निरीक्षण के दौरान स्थानीय कृषक सुनील राजपूत ने बताया कि पूर्व में यहाँ मूंग की फसल नहीं होती थी क्योंकि सिंचाई सुविधा का अभाव था लेकिन स्टॉप डेम बनने से लगभग 150 एकड़ से अधिक भूमि में मूंग की फसल ली जा रही है। भ्रमण के दौरान के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत सूत्रकार, पीओ मनरेगा अभिषेक तिवारी, उपयंत्री तरुण डिगरसे एवं ग्राम पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

What do you think?