Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : डोलरिया स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा स्वच्छता मित्र एवं स्वच्छाग्राहियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

2 min read
Swachhta Mitra by Dolaria Health Center
Text Size:

Narmadapuram News : शासन के निर्देशानुसार स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर संचालित होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर डॉ राजेश मीना एवं सीईओ जनपद पंचायत हेमंत सूत्रकार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भवन डोलरिया में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता मित्र एवं स्वच्छाग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें शासकीय योजनाओं में पात्रता अनुसार लाभान्वित किया गया।

ब्लाक मेडीकल ऑफिसर डॉ राजेश मीना के साथ सुपरवाईजर नारायण गौर, सीएचओ संतोष चौरे, सीएचओ दीक्षा गौर, एएनएम नीतू चौरे फार्मासिस्ट हरिओम पंकज, लेब टेक्नेसियन नीलम विश्वकर्मा एवं के द्वारा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें बीपी, सुगर, लिपिड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस एवं सिकल सेल का परीक्षण किया गया।

सीईओ जनपद पंचायत नर्मदपुरम हेमंत सूत्रकार ने बताया कि शिविर में विकास खण्ड के स्वच्छता मित्र एवं स्वच्छाग्राहियों को बुलाया गया एवं जो लोग स्वच्छता के कार्य में संलग्न हैं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले एवं सभी का स्वास्थ्य बेहतर रहे इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लाक समन्वयक रामकुमार गौर, ग्राम पंचायत डोलरिया के सचिव कैलाश अहिरवार, सहायक सचिव राहुल राजपूत, आमूपुरा सचिव गणेश मेहरा, सावलखेड़ा सचिव प्रदीप शर्मा, बम्हनगांव कला सचिव अमित यादव, ग्राम से राजेश साहू एवं अमित साहू का योगदान रहा।

 

What do you think?