Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

2 min read
For summer moong irrigation
Text Size:

1 अप्रैल से सिवनी मालवा, 3 अप्रैल से मिसरोद उप संभाग डोलरिया, 5 अप्रैल से इटारसी तथा 5 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच सोहागपुर के लिए नहरों से पानी छोडऩे के लिए तिथियां निर्धारित

Narmadapuram News : कमिश्नर कार्यालय नर्मदापुरम में नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी आशीष खरे, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ गुरूकरन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौजान सिंह रावत, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग राजाराम मीना, संयुक्त संचालक कृषि बी.एल बिलैया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ऑनलाईन उपस्थित रहे।

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि हरदा जिले हेतु बायीं तट मुख्य नहर से 27 मार्च 2025 की शाम 05.00 बजे तवा नहर में पानी प्रवाहित किया जाएगा। सिवनी मालवा की रायगढ़, मकढ़ई एवं भिलाडिय़ां नहरों के लिए 1 अप्रैल 2025 की शाम 05.00 बजे से, मिसरोद उपसंभाग डोलरिया के लिए 3 अप्रैल 2025 की शाम 05.00 बजे से, तवा परियोजना संभाग इटारसी के लिए 5 अप्रैल 2025 की शाम 05.00 बजे से तथा पीबीसी संभाग सोहागपुर हेतु दायीं तट मुख्य नहर से किसानों की मांग के अनुसार 05 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के मध्य जल प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा।

इस दौरान मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग राजाराम मीना ने बताया कि तवा बांध में 1004 एमसीएम पानी है जिसमें से 838 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध रहेगा। कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने नहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस, जल संसाधन विभाग के अमले, राजस्व विभाग के अमले एवं एमपीबी के अमले को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि संभाग के किसानों को मूंग एवं गेहूं के अलावा मक्का की फसल लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। मक्का का रकबा भी बढाया जाए।

What do you think?