Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : भूगोल विषय का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

2 min read
Division level training of Geography subject completed
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदापुरम लोक शिक्षण संचालनालय एवं शासन के निर्देशानुसार संभाग स्तरीय भूगोल विषय पर आधारित शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वाधान में शासकीय एस एन जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 10 जुलाई 2024 से 12 जुलाई 2024 तक किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य भूगोल विषय शिक्षकों का विषय से संबंधित उन्मुखीकरण एवं विषय के संबंध में उसकी मूल अवधारणाओं से अवगत कराना, साथ ही बच्चो को आसानी से भूगोल की सामान्य व्यावहारिक समझ से अवगत कराना, इस प्रशिक्षण में संभाग के तीनों जिले नर्मदापुरम, बैतूल एवं हरदा जिले के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्रीमती शारदा यादव एवं डॉ संगीता सूर्यवंशी विभिन्न सत्रों में रिमोट सेंसिंग, जलवायु परिवर्तन वायुमंडल की संरचना, जियो रिफरेंस, जीआईएस, पृथ्वी की आंतरिक संरचना, पर्यावरण प्रदूषण जैसे विभिन्न टॉपिक पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन गतिविधियां कराई गई।

जिले के विद्यालयों के छात्र किस तरह से भूगोल जैसे विषय का अध्ययन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से द्बष्ह्ल टूल्स के द्वारा जिओ टैगिंग के माध्यम से कर सकते हैं इसका हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी द्बष्ह्ल लैब में दिया गया। इस प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी राजेश गुप्ता ने संभाग के सभी शिक्षकों का अपने उद्बोधन द्वारा शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया। जिला आई टी सेल समन्वयक सुनील सायलवार, हरवीर गौर भी जिले से शामिल हुए।

What do you think?