Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : जिला टास्क फोर्स द्वारा नर्मदापुरम गैरिज लाईन में बाल श्रम ना कराये जाने हेतु किया निरीक्षण

1 min read
District Task Force inspected Narmadapuram Garage Line to ensure no child labour
Text Size:

Narmadapuram news : जिला टास्क फोर्स द्वारा नर्मदापुरम गैरिज लाईन में बाल श्रम ना कराये जाने हेतु भ्रमण किया गया। सहायक श्रमायुक्त नर्मदापुरम ने बताया कि उक्त भम्रण के दौरान गैरिज लाईन नर्मदापुरम में संस्थान शानू आटो गैरिज में 01 बाल श्रमिक कार्यरत पाये जाने पर श्रम निरीक्षक सरिता साहू द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (प्र. एवं वि.) अधिनियम 1986 के अंतर्गत निरीक्षण संपादित कर, बाल श्रमिक को सी.डब्लू.सी. के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संस्थान में बाल श्रमिक कार्यरत पाये जाने के कारण नियोजक के विरुद्व अधिनियम अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में रामभरोस मीना, सुश्री पूनम शर्मा, सुश्री रूचि अग्निहोत्री सदस्य बाल कल्याण समिति, विपिन तिवारी परामर्शदाता महिला एवं बाल विकास, श्वेता रैकवार, रेखा सराठे पैरालीगल वालेटियर, अराक्षक कपिल थाना कोतवाली एवं सचीन्द्र चौरे सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

What do you think?