Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : माध्यमिक कन्या कस्तूरबा शाला के जर्जर कक्ष को तोड़ा

1 min read
The dilapidated room of Madhyamik Kanya Kasturba School was demolished
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार शासकीय माध्यमिक कन्या कस्तूरबा शाला इटारसी के क्षतिग्रस्त कक्षों को जेसीबी से तोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश प्राप्त होने पर शासकीय माध्यमिक कस्तूरबा शाला का निरीक्षण किया गया था। जिसमें पाया गया कि शाला में विगत 8 वर्षों से क्षतिग्रस्त कक्षों में कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा था, साथ ही इन क्षतिग्रस्त कक्षों में किसी प्रकार की सामग्री का भंडारण नहीं किया जा रहा था। कक्षाओं का संचालन भौतिक रूप से उत्तम स्थिति वाले कक्षों में किया जा रहा है, किन्तु यह जर्जर कक्ष कभी भी ढहाने के कगार में थे। अत: इन कक्षों को जेसीबी से तोड़ा गया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को खत्म किया जा सके। शाला का संचालन सुरक्षित कक्षों में किया जा रहा है। जहां छात्राएं एवं शिक्षक पूर्ण सुरक्षित स्थिति में है।

What do you think?