Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : प्रकृति के सौन्दर्य को निहारते हुए नागद्वारी गुफा पहुंच रहे श्रद्धालु

3 min read
Devotees reaching Nagdwari cave admiring the beauty of nature
Text Size:

Narmadapuram news : महादेव की पवित्र नगरी एवं हिल स्टेशन पचमढ़ी में नागद्वारी मेला पूरे उत्साह के साथ प्रारम्भ है। मेले में महाराष्ट्र, म0प्र0 एवं अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नागद्वारी पहुंच रहे है। रिमझिम बारिश और प्रकृति के सौंदर्य को निहारते हुये विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु दुर्गम रास्तों को पार करते हुए नागद्वारी गुफा पहुंच कर अपने ईष्ट के दर्शन कर अपने को धन्य समझ रहे हैं। 1 अगस्त से 10 अगस्त तक चलने वाले नागद्वारी मेले में जिला प्रशासन नर्मदापुरम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालु जैसे ही पचमढ़ी पहुँचते हैं वैसे ही जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं।

पचमढ़ी तहसील में स्थापित कंट्रोल रूम से पूरे मेले पर उच्च अधिकारियों द्वारा नियंत्रण एवं निगरानी रखी जा रही है। जैसे ही सूचना मिलती है वैसे ही विभिन्न प्वाईंटों पर सामग्री तथा अन्य व्यवस्थाएँ तत्काल उपलब्ध करायी जाती है। प्रशासन द्वारा की जा रही संपूर्ण व्यवस्था से श्रद्धालु काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। संपूर्ण मेले में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जगह जगह ब्लिचिंग पाउडर, चूना पाउडर का छिडक़ाव किया जा रहा है तथा जलगली, काजरी, चिंतामन तथा नागद्वारी स्थल पर भी जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं से प्राप्त सफाई कर्मी से साफ सफाई करायी जा रही है।

श्रद्धालुओं के लिये शुद्ध पेय जल की व्यवस्था भी पानी टेंकरों के माध्यम से की गई है, महाराष्ट्र से आये विभिन्न मण्डलों के भंडारों में उपलब्ध टेंकरों को फायर बिग्रेड वाहनो से भरा जा रहा है। हजारो की संख्या में श्रद्धालु पचमढ़ी दर्शन करने हेतु पहुंच रहे है, मेले के प्रारम्भ से ही वर्षा भी निरंतर हो रही है जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो रही है। प्रति वर्ष उनुसार इस वर्ष मेला क्षेत्र में 750 जवान एवं वालिंटियर्स मुस्तेद से ड्यूटी कर रहे है, वे श्रद्धालुओ को अपनी सेवाओ से राहत दे रहें हैं।

श्रद्धालुओ को बस स्टेण्ड से जलगली जाने के लिए जिप्सी वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए राशि न बढ़ाकर कर 50 रुपए प्रति व्यक्ति ही रखी गई है। प्रत्येक सेक्टर प्वाईंट पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं, जो भक्तों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एस रावत, अनुविभागीय अधिकारी (राज0) संतोष कुमार तिवारी, साडा सीईओ नीरज श्रीवास्तव एवं मेले से जुड़े अन्य उच्च अधिकारी आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिये पचमढ़ी में उपलब्ध हैं।

What do you think?