Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : नर्मदापुरम तहसील माखननगर, डोलरिया में डेंगू का कहर डेंगू ने पैर पसारे

2 min read
Dengue havoc, Dengue has spread its legs
Text Size:

Narmadapuram News : जिले के ब्लॉक के गाँव में डेंगू , बुखार के मरीज मिलने से हडक़म्प मचा हुआ हैं। डेंगू मरीज मिलने से लोग दहशत में आ गए हैं। यहाँ करीब आधा दर्जन मरीज बीमारी से पीडि़त हैं । पिछले एक महीने पहले स्वच्क्षता सप्ताह मनाया गया था। तहसील मुख्यलयों के साथ साथ गॉवो में सफाई होनी थी मगर स्वास्थ्य विभाग पूरे तहसील माखननगर, डोलरिया एवं अन्य गावों के अलावा जिले में शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा, जहाँ डेंगू के मरीज नहीं मिल रहे हों।

उधर इन बीमारियों को रोकने के लिए प्रशासन दवा छिडक़ाव और साफ- सफाई का दावा तो कर रहा है, लेकिन हकीकत में डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारी मिलने से लोगो में दहशत फैल रही है लाखों का बजट, छिडक़ाव का अता-पता नहीं, संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास हर साल लाखों का बजट होता है। शहर के साथ साथ माखननगर, डोलरिया जैसे क्षेत्रो के साथ साथ हर तरफ संक्रामक बीमारियाँ फैल रही हैं क्या प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देगा ? या फिर डेंगू की चपेट में पूरा जिला संक्रमित हो जायेगा ?

वही दूसरी तरफ नर्मदापुरम् के अटल पार्क के गार्डन में फुहारा के पानी में लगी काई, महीनों से भरे जमा पानी में बिलबिला रहे लार्वा सफाई के अभाव में काई जमी है, जिसमें डेंगू-मलेरिया के लार्वा पनप रहे। संभागीय मुख्यालय के कार्यलय के साथ साथ अधिकारीयो के बंगले भी हैं कही लापरवाही भारी न पड़ जाये।

शहर को डेंगू और मलेरिया परोस रहा हैं? क्या जिला प्रशासन और विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है? आखिर प्रशासन कब लेगा सुध?

What do you think?