Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा सायकिल सफारी का आयोजन

2 min read
Madhya Pradesh Tourism Board organizes bicycle safari
Text Size:

Narmadapuram news : मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा सायकिल सफारी के सहयोग से टूर-डी सतपुड़ा 2024 का आयोजन 05 जुलाई से किया जा रहा है। देश एवं विदेश के 16 साइक्लिस्ट छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिले में 200 किलोमीटर तक का रोमांचक सफर तय करेंगे, जिसका समापन 07 जुलाई को पचमढ़ी में होगा।

छिंदवाड़ा से शुरू होने वाली सफारी में सायक्लिस्ट को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच चुनौतीपूर्ण चढ़ाई का सामना करना होगा। सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के मनोरम गंतव्यों के अलावा उन्हें ग्रामीण जीवन व संस्कृति देखने का मौका भी मिलेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि टूर-डी सतपुड़ा के माध्यम से हम लोगों को प्रदेश की ऑफबीट डेस्टिनेशन्स में मौजूद सुंदर परिदृश्य, वन्य जीवन और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना चाहते हैं। सायकिल सफारी के आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। छिंदवाड़ा, पातालकोट, तामिया, पचमढ़ी को साइक्लिंग कम्युनिटी के मध्य लोकप्रिय भी बनाना है, जिससे इस मार्ग पर नियमित रूप से साइक्लिंग गतिविधि संचालित हो सके। टूरिज्म बोर्ड के ज्वॉइंट डायरेक्टर डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि, सभी प्रतिभागी 04 जुलाई को केम्प में पहुंच जाएंगे, जहां उनकी ब्रिफिंग होगी।

यह है प्रमुख उद्देश्य

1. रोमांच लवर्स एवं फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों को आकर्षित करते हुए, एडवेंचर टूरिज्म के रूप में साइकिलिंग को बढ़ावा देना।

2. पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन प्रथाओं को प्रोत्साहित करना।

3.पर्यटकों को स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत करने, उनकी संस्कृति के बारे में जानने और पारंपरिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करना।

यह है रूट

दिनांक-दूरी-रूट

1. 05 जुलाई -62 किमी- होटल देव इंटरनेशनल छिंदवाड़ा से पलटवारा से छिंदी से पातालकोट केंप

2. 06 जुलाई -54 किमी- लेट्स केम्प पातालकोट से करेयाम से चिमटीपुर से वापस केंप।

3. 07 जुलाई -100 किमी – लेट्स केम्प पातालकोट से तामिया, मटकुली से एमपीटी होटल हाईलैंड पचमढ़ी।

What do you think?