Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : जिले के समस्त विभागों को दिए गए टारगेटों को समय सीमा में पूर्ण करें

3 min read
All departments of the district
Text Size:

Narmadapuram News : कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेवासभा कक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत चर्चा कर उनका संतुष्टिपूर्वक समाधान कराएं। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ता को समक्ष में बुलाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। शिकायतकर्ता के भुगतान संबंधी शिकायतों का भी समुचित निराकरण किया जाए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक की शिकायतों के भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सोनिया मीना ने जनसुनवाई के समस्त प्रकरणों की समीक्षा की एवं समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में आवेदनों एवं शिकायतों पर ठोस कार्यवाही कर उनका निराकरण करें।

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में कहा कि जिस भी विभाग के पास शासकीय भूमि आवंटन है उस शासकीय भूमि का राजस्व भू अभिलेख में रिकार्ड दर्ज कराएं। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करें।

कलेक्टर ने समस्त सीएमओ, सीईओ एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी से कहा कि निराश्रित पशुओं के लिए स्वयंसेवी संस्था एवं स्वयंसेवी लोगों से सहायता लेकर नजदीकी गौशाला में निराश्रित पशुओं को वहां पर छोडे। उन्होंने समस्त सीएमओं से कहा कि जिले में संचालित गौशालाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करें जो असुविधा हो रही है उनको पूरा करें। उन्होंने गौशालाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश रोड पर ना घूमें इसका विशेष ध्यान दें और गोवंशों को चिन्हित गौशालाओं में छोडे।

कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए मथुरा और द्वारका में आयोजित समारोहों की तरह नर्मदापुरम जिले में भी सभी कृष्ण राधा जी के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर कृष्ण जी की लीलाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करें। उन्होंने समस्त सीएमओं एवं सीईओ को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन की सारी तैयारियां एवं आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि जिले के सभी कृष्ण राधा जी के मंदिरों में साज सज्जा की जाए।

कलेक्टर सोनिया मीना ने बैठक में जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे जिले के विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण करें, वहां की साफ-सफाई देखें एवं बच्चों को प्रोत्साहित करें और आगे बढने एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन दे। उन्होंने कहा कि छात्रावासों के बच्चों की किस चीज में रुचि है उनकों जाने। उन्होंने कहा कि छात्रावास से संबंधित अधिकारी रेग्युलर छात्रावासों का निरीक्षण करें।

What do you think?