Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : जिले के गंभीर रूप से बीमार एवं घायल मरीजों को एयर एम्बू्लेंस का लाभ दिलाए- कलेक्टर सोनिया मीना

2 min read
Seriously ill and injured of the district
Text Size:

Narmadapuram News : कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिले के समस्त मेडिकल ऑफिसरों एवं सेक्टर सुपरवाईजरों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम डॉ दिनेश देहलवार से कहा कि सफाई कर्मियों का कैम्प लगाकर सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। उन्होंने सीएमएचओं से कहा कि जिले के गंभीर रूप से बीमार एवं घायल मरीजों को एयर एम्बू्लेंस का लाभ दिलाए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड धारक लाभार्थियों से चर्चा की।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर सोनिया मीना ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि दस्तक अभियान की समस्त एंट्री पूर्ण करें। उन्होने सिकल सेल एनीमिया की जांच निरंतर रखने के निर्देश दिए। केसला ब्लाक के सिकल सेल एनीमिया से पीडित 40 हितग्राहियों की उचित जांच एवं उपचार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिकल सेल एनीमिया एवं निक्षय मित्र योजना से लाभान्वित टीबी मरीजों से तथा हृदय एवं गंभीर रोगी जिनको आयुष्मान योजना से लाभ पाने वाले मरीजों से चर्चा की।
कलेक्टर ने डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए लार्वा सर्वे लगातार करवाने के निर्देश दिए। उन्होने सभी मेडिकल ऑफिसरों को टीकाकरण कार्यक्रम में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दस्तक अभियान, एनक्यूज लक्ष्य, मुस्कान सर्टिफिकट, जिला चिकित्सालय की व्यस्थाएँ, जिले के समस्त चिकित्सालयों की सुरक्षा समितियों का गठन, एम.डी.आर./ सी.डी.आर., एम्बूलेंसों की उपलब्धता, एयर एम्बूलेंसों का संचालन, स्वास्थ्य ही सेवा के अंतर्गत केम्प, सर्वाइकल केम्प, टीकाकरण आदि की विस्तार से समीक्षा की।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार सहित जिले के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What do you think?