Narmadapuram news : नर्मदापुरम जिले में लगातार जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी संदेश का आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन पर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत शहर को स्वच्छता मे नंबर वन बनाने के लिए कलेक्टर द्वारा स्वयं श्रमदान के लिए आवाहन किया गया।
जिसमें सुबह बड़ी संख्या में आए सभी गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवी संस्थान, सामाजिक समूह, अधिकारी, कर्मचारी द्वारा मालाखेड़ी बांद्राभान रोड होते हुए गोंदरी घाट तक श्रमदान अभियान में साफ सफाई की गई मां नर्मदा की पावन नगरी को साफ एवं स्वच्छ बनाने हेतु स्वच्छता के इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया सुबह 7.00 से 9.00 तक महा श्रमदान चला जिससे दो गाड़ी कचरे का सुरक्षित निष्पादन हेतु खोजनपुर भेज दिया गया।
कलेक्टर द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वच्छता के इस कार्य में सभी ने बढक़र का हिस्सा लिया आगे भी हम अपने शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु सभी सामाजिक धार्मिक स्वयंसेवी संस्थाएं गणमान्य नागरिक द्वारा स्वच्छता के कार्यक्रम में सम्मिलित हो एवं अपने शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान प्रदान करें एवं द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया। साथ ही नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के सफाई कर्मचारी के अथक प्रयास की भी सराहना की।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा बताया गया कि शहर में प्रतिदिन डोर स्वच्छता वाहन भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग वाहन उपलब्ध हैं। सभी नागरिकों से निवेदन है कि अपने घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग भागों में करके स्वच्छता वाहन में ही प्रदान करें।







