Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : कलेक्टर ने भोपाल तिराहा से बुदनी तक बनने वाली सडक़ एवं ब्रिज तथा तम नदी पर फोरलेन ब्रिज निर्माण का किया निरीक्षण

5 min read
The collector inspected the construction of road and bridge from Bhopal Tiraha to Budni
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर सोनिया मीना ने नर्मदापुरम जिले के भोपाल तिराहा से बुदनी तक बनने वाली निर्माणाधीन सडक़ एवं ब्रिज का अवलोकन किया। उन्होंने तवा नदी पर फोरलेन उच्च स्तरीय ब्रिज निर्माण के कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने माखन नगर पहुंचकर नवनिर्मित आईटीआई भवन का अंदर से अवलोकन किया। माखन नगर में ही उन्होंने पिपरिया की ओर जाने वाली सडक़ चौडीकरण के कार्य का निरीक्षण किया । कलेक्टर ने माखन नगर में सीएम राईज स्कूल का निरीक्षण किया ।

भोपाल तिराहे से बुदनी तक जाने वाली सडक़ एवं ब्रिज का निरीक्षण

कलेक्टर ने भोपाल तिराहा से बुदनी तक जाने वाले पहुंच मार्ग एवं उच्च स्तरीय ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सडक़ एवं ब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस बात की जांच की की सडक़ व ब्रिज निर्धारित मापदंड के अनुसार बन रही है कि नहीं। उन्होने मौके पर ही जेसीबी से सडक़ खुलवाकर उसका लेयर देखा । बताया गया की नई रोड सीधे बुदनी को कनेक्ट करेगी। नर्मदा नदी पर जो उच्च स्तरीय सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है उस निर्माण कार्य की लागत 129.68 करोड रुपए है। ब्रिज की लंबाई 780.80 मीटर एवं पुल की चौड़ाई 12 मीटर है। ब्रिज की ऊंचाई 21 मीटर है जो की पुराने पुल से 1 मीटर अधिक है। ब्रिज का कार्य लगभग लगभग पूर्ण हो चुका है। सडक़ का कार्य प्रगति पर है। एसडीओ ब्रिज कॉरपोरेशन आत्माराम मौरे ने बताया कि इस पुल एवं सडक़ के बनने से नर्मदा पुरम से सीहोर जाने वालों को लाभ होगा, साथ ही नर्मदा पुरम से आम जनों को भी आने जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही सलकनपुर जाने के लिए भी इस पुल का उपयोग किया जाएगा । पुल का एवं सडक़ का कार्य 2024 में पूर्ण हो जाएगा ।कलेक्टर ने तवा नदी पर 4 लेन उच्च स्तरीय सेतु निर्माण का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने तवा नदी पर चार लेन उच्च स्तरीय सेतु का निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया।

चार लेन उच्च स्तरीय पूल का निर्माण 148.97 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा । पूल अत्यंत महत्वपूर्ण सेतु है । नवीन पुल निर्माण होने से यातायात में बहुत ज्यादा लाभ होगा । पर्यटन के लिए भी आने जाने एवं नर्मदापुरम आने जाने वाले लोगों को लाभ होगा। पुल फोरलेन होने से भविष्य में बढऩे वाला यातायात भी सुगमता से सुचारू रहेगा । फोरलेन पुल का निर्माण कार्य 2026 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए की ब्रिज पुरी गुणवत्ता के साथ बनाई जाए। निर्धारित मापदंड का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

कलेक्टर ने माखन नगर से पिपरिया की ओर जाने वाली 2.7 किलोमीटर की सडक़ चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने माखन नगर से पिपरिया की ओर जाने वाली 2.7 किलोमीटर सडक़ के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान के उन्होंने साइड में गड्ढा कर सडक़ की स्थिति का अवलोकन किया । बताया गया कि सडक़ में गिट्टी डालकर सीआरएम डालेंगे। इसके दोनों किनारो पर चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। बताया गया कि सडक़ के दोनों और सात -सात मीटर चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। बीच में 1 किलोमीटर का डिवाइड रहेगा और पटरी भी बनेगी। बाबई के शहरी क्षेत्र में सडक़ स्थित होने के कारण ट्रैफिक एवं अन्य समस्याएं होती है। चौड़ीकरण होने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में सडक़ 2 लाइन है जिसे फोरलेन किया जाएगा। इससे बाबई गेटअप में आ जाएगा। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग 14 नवंबर 2024 तक उक्त सडक़ का निर्माण कार्य पूरा करके देगा । बताया गया कि 1. 22 किलोमीटर सडक़ में डामरीकरण एवं 1.48 किलोमीटर सडक़ में सीसी रोड रहेगा। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही कहां की निर्माण एजेंसी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

कलेक्टर ने माखन नगर में नवनिर्मित आईआईटी भवन का अंदर से अवलोकन किया

कलेक्टर ने माखन नगर में नवनिर्मित आईटीआई भवन का अंदर से अवलोकन किया। बताया गया की 15 जून को भवन को हैंडोवर कर दिया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। आईआईटी भवन में लैब, डायनिंग एरिया, किचन स्टोर्स प्लांटेशन एवं क्लास रूम का निरीक्षण किया। भवन निर्माण की एजेंसी पीआईयू है।

कलेक्टर ने माखन नगर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने माखन नगर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। बताया गया कि 41 करोड रुपए की लागत से निर्मित स्कूल निर्माण की स्वीकृति 7 जुलाई 2023 को प्राप्त हुई थी। 18 माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में शाला भवन को भविष्य में छात्रों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए हरित भवन एवं वातावरण के अनुकूल डिजाइन के आधार पर प्राकृतिक प्रकाश एवं हवादार भवन के रूप में विकसित किया जाएगा, विभिन्न शारीरिक क्षमता वाले छात्रों के लिए भी इसमें समुचित प्रावधान है। भवन में दो मंजिला है जिसने लिफ्ट भी लगेगी। भवन के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य किया जा रहा है। भवन में डांस क्लास रूम, म्यूजिक रूम, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य कक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल डाइनिंग, किचन, सुसज्जित लैब क्लासरूम विभिन्न गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान बनाया जाएगा जिससे शिक्षा हेतु कंडक्टिव वातावरण उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहां की ऐसे ही गुणवत्ता पूर्वक कार्य किए जाएं।

What do you think?