Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : कलेक्टर ने दिए निर्देश कोई भी पात्र किसान धान एवं सोयाबीन उपार्जन पंजीयन से न रहे वंचित

2 min read
The collector gave instructions that any eligible farmer
Text Size:

Narmadapuram news : आगामी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों के उपार्जन के लिए कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे। पंजीयन केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कलेक्टर सोनिया मीना ने आयोजित खरीफ उपार्जन हेतु जिला उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंजीयन केंद्रों के लिए नियुक्त समितियों द्वारा ऑपरेटर, इंटरनेट कनेक्शन, कंप्यूटर प्रिंटर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की व्यवस्थाएं की जाए जिससे पंजीयन कार्य सुगमता पूर्वक संचालित होता रहे। उन्होंने खरीफ उपार्जन के लिए निर्धारित पंजीयन केंद्रों की समीक्षा कर निर्देश दिए हैं कि पंजीयन केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की जाए।

उल्लेखनीय है कि सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन 20 अक्टूबर तक किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी में अन्य संस्थानों द्वारा की जाने वाली खरीदी के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर सुश्री मीना ने बैठक के दौरान उपार्जित मूंग भुगतान की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि असफल ट्रांजैक्शंस में आवश्यक त्रुटि सुधार करते हुए भुगतान प्रक्रिया में गति लाई जाए। कलेक्टर ने असफल भुगतान के प्रकरणों के रीपुश किए जाने की समीक्षा की, जिस पर डीआरसीएस द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में 432 प्रकरणों को रीपुश किया जा चुका है। 1491 करोड़ में से 1486 करोड़ रुपयों का सफल भुगतान, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन करने वाले किसानों के बैंक खातों में किया जा चुका है। लगभग 3 करोड़ रुपए के प्रकरणों को रिपुश किया जाना बाकी है।

कलेक्टर ने उक्त संबंध में निर्देश दिए हैं कि विभागीय स्तर पर जितने भी प्रकरण रिपुश किए जाने के लिए लंबित हैं उनका शीघ्र निराकरण किया जाए तथा बैंक खाते में आ रही विसंगतियों के कारण भी जिन किसानों का भुगतान लंबित है उन किसानों से संपर्क कर बैंक खाते की त्रुटियों को सुधार कर शीघ्र भुगतान किया जाए।

What do you think?