Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : संकुल प्राचार्य ने किया प्राथमिक माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण – शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए निर्देश

2 min read
The cluster principal inspected primary and secondary schools
Text Size:

Narmadapuram news : लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशानुसार राकेश साहू संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा द्वारा संकुल की अधीनस्थ प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम माध्यमिक शाला तिलीआवली का निरीक्षण किया गया। प्रधान पाठक रेवाराम कासदे तीन दिवस के आकस्मिक अवकाश पर पाए गए, संकुल प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर भी जाना जिसमें कुछ छात्र-छात्राएं हिंदी का पाठ भी नहीं पढ़ सके।

शैक्षणिक निम्न स्तर का पाया गया सभी प्रधान पाठकों को शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए गए उसके पश्चात संकुल की दूरस्थ प्राथमिक शाला चदाखड, एकीकृत माध्यमिक शाला सालई का भी निरीक्षण किया गया। सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम पाई गई, जिसमें निर्देशित किया गया कि उपस्थिति बढ़ाने के लिए पालको से सतत संपर्क किया जाए। संकुल प्राचार्य द्वारा निर्देशित किया गया कि कक्षा पहली में नामांकन शून्य है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जाएं।

माध्यमिक शाला तिलीआवली में एक भवन क्षतिग्रस्त है उस भवन में कार्यालय नहीं लगाया जाए तथा शैक्षणिक गतिविधियां भी संचालित ना की जाए। प्रधान पाठक द्वारा बताया गया कि क्षतिग्रस्त भवन की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को दी जा चुकी है। प्राथमिक शाला चदाखड में शिक्षक सुखराम मेहरा विधिवत अवकाश पर पाए गए।

What do you think?