Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : केन्द्रीय दिव्यांग छात्रवृति वर्ष 2024-25 दिव्‍यांगजनो से 31 अगस्‍त एवं 31 अक्‍टूबर तक आवेदन आमंत्रित

2 min read
Text Size:

Narmadapuram News :  केन्द्रीय दिव्यांग छात्रवृति वर्ष 2024-25 के संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार प्रति वर्षनुसार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु निम्नलिखित 3 योजनों का कियान्वयन किया जा रहा है। उक्त छात्रवृत्ति योजनाओं में दिव्यांग विद्यार्थियों के ऑनलाईन आवेदन करने के लिये राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल दिनांक 30 जून 2024 से प्रारंभ हो चुका है। योजना की मार्गदर्शिका / पात्रता शर्ते राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है। योजनांतर्गत ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम दिनांक तालिकानुसार है।

डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं उप संचालक सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगन नर्मदापुरम डॉ बबीता राठौर  ने उक्‍त जानकारी देते हुए प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम को अवगत कराया है  कि वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदनों के प्रारंभ होने एवं समय-सीमा में पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों के ऑनलाईन आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल पर कराने हेतु आवश्‍यक कार्यवाही करें, साथ ही समस्त शैक्षणिक संस्थानों के नोडल अधिकारियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की प्रक्रियानुसार e-kyc एवं आधार ऑथेंटीकेशन करने हेतु भी आवश्‍यक कार्यवाही कर ताकि पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमानुसार छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके, यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी पात्र दिव्यांग विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित ना हो।

            बताया गया है कि कक्षा 9 एवं 10 वी, के छात्र 31 अगस्‍त तक तथा कक्षा 11 से स्‍नातकोत्‍तर एवं टॉप क्‍लास के लिए चिन्‍हाकित संस्‍थानो से स्‍नातक, स्‍नातकोत्‍तर एवं डिप्‍लोमा के लिए पात्र विद्यार्थियों से ऑन लाइन आवेदन 31 अक्‍टूबर तक मांगे गये हैं।

What do you think?