Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : स्वभाव और संस्कारों में लाएं स्वच्छता – सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत

1 min read
Bring cleanliness in nature and culture -
Text Size:

Narmadapuram News : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता पर धार्मिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक में नर्मदापुरम के सभी धार्मिक संगठनों के सदस्यों के साथ ही मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक सम्मिलित हुये। बैठक के दौरान रावत ने बताया कि शासन निर्माण के कार्य करा सकती है। परंतु मानसिकता में परिवर्तन कराने का कार्य धार्मिक संगठन ही कर सकता है। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत हमें व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इसके लिये प्रशासनिक अमले के साथ साथ सभी के सहयोग की भी आवश्यकता है। बैठक के अंत में नर्मदा मंदिर सेठानी घाट के पुजारी गोपाल प्रसाद खड्डुर ने कहा कि हमें सबसे पहले स्वयं को स्वच्छता अपनानी होगी। इसके बाद ही हम दूसरों को समझाइश दे सकते हैं। रावत द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

 

What do you think?