Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : 22 अगस्त से 30 अगस्त तक सेना की भर्ती रैली भोपाल के मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में किया जाएगा आयोजन

2 min read
Army recruitment rally from 22 August to 30 August
Text Size:

Narmadapuram news : भोपाल के मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में 22 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा अग्नि वीर में विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के 15 जिलों जिनमें अशोक नगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्नि वीर जनरल ड्यूटी, अग्नि वीर तकनीकी, अग्नि वीर ऑफिस सहायक एवं अग्नि वीर ट्रेड्समैन के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन साथ में ही किया जाएगा।

      सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार 22 अगस्त से 27 अगस्त तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्नि वीर तकनीकी, अग्नि वीर ऑफिस सहायक एवं अग्नि वीर ट्रेड्समैन तथा 29 अगस्त को सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक की रैली का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है की सेना द्वारा अप्रैल में 2024 में सामान्य ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।

ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं के लिए भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि के एक दिन पहले विश्राम स्थली में रात 9:00 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थियों की दौड़ का आयोजन रात्रि 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र व सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार तथा साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी लेकर आना अनिवार्य है। भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र संबंधितों की ईमेल पर भेज दिया गया है।

What do you think?