Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु जनजाति कल्याण विभाग स्वरोजगार योजना के लिए करें आवेदन

2 min read
Text Size:

Narmadapuram News : विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु जनजाति कल्याण विभाग से मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु स्वरोजगार योजना 2024-25 के लक्ष्य प्राप्त के लक्ष्य प्राप्त हुए है। सहायक विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु जनजाति कल्याण विभाग जिला नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि लक्ष्य पूर्ति हेतु विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राही www.samast.mponline.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते है।

      बताया गया है कि मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक 18-55 वर्ष का विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु जनजाति वर्ग का हो। आवेदक आय कर दाता न हो। योजना दो भागो में संचालित है भाग 1 अंतर्गत अधिकतम 1 लाख ऋण उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदक को प्रदाय किया जाएगा और भाग 2 में उक्त वर्ग के आई.टी.आई प्रशिक्षित युवको को अधिकतम 2 लाख तक ऋण बैक द्वारा पात्र आवेदक को दिया जाएगा।

      उक्त योजना में हितग्राही द्वारा प्रथम बार लिये गये ऋण की पूर्ण अदायगी पर आगामी ऋण हेतु हितग्राही को पूर्व परियोजना लागत की 2 गुना राशि की पात्रता होगी। भाग 1 एंव भाग 2 अंतर्गत प्रथम ऋण पर अनुदान राशि परियोजना लागत का 25 प्रति शत या अधिकतम 20,000 रुपये एंव ब्याज दर पर 06 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदाय किया जाएगा। दूसरी बार ऋण लेने पर अनुदान राशि परियोजना लागत का 20 प्रतिशत या अधिकतम 15,000 रुपये एंव ब्याज दर पर 06 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदाय किया जाएगा।

      बताया गया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक हितग्राही अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु जनजाति कल्याण विभाग जी 8 भूतल तवा भवन कलेक्ट्रेट परिसर में या कार्यालय के दूरभाष नंबर 07574250276 पर संपर्क कर सकते है।

What do you think?