Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : अन्नपूर्णा वेअरहाउस माखननगर गोदाम को किया एक वर्ष के लिये ब्लैक लिस्टेड

1 min read
Text Size:

Narmadapuram news : जिला प्रबंधक मप्रवेलॉका नर्मदापुरम वासुदेव खंडे द्वारा बताया गया कि नर्मदापुरम जिले के शाखा माखननगर अधिनस्थ अन्नपूर्णा वेअरहाउस 44 जो कि म.प्र. वेअरहाउसिंग एण्ड लॉजि. कार्यों की संयुक्त भागीदारी योजना के अन्तर्गत अनुबंधित है, स्कंध के रखरखाव में लापरवाही एवं सामयिक कीटोपचार नहीं करने के कारण गेहूँ में आटा फार्मेशन की स्थिति निर्मित होने, गेहूँ के भुगतान में असहयोग करने तथा गोदाम में एप्रोच रोड दुरूस्त नहीं करने के कारण संयुक्त भागीदारी योजना के अनुबंध पत्र की कंडिका क्रमश: 6.25, 7.2 एवं 7.10 का उल्लंघन होने के कारण जिला उपार्जन समिति के सदस्य एवं शाखा प्रबंधक माखननगर की अनुशंसा पर अन्नपूर्णा वेअरहाउस माखननगर को क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. वेअरहाउसिंग एण्ड लॉजि. कार्पो. द्वारा 01 वर्ष के लिये ब्लैक लिस्टेड किया गया है। तथा वेअरहाउस की गोदाम आईडी को तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी किया गया है, साथ ही अन्नपूर्णा वेअरहाउस एवं शाखा प्रबंधक म.प्र. वेअरहाउसिंग एण्ड लॉजि. कार्पो. माखननगर के मध्य निष्पादित अनुबंध पत्र में जमा सुरक्षा निधि की सम्पूर्ण राशि निगम हित में समपहत की गई है।

What do you think?