Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : शाला से अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्यवाही – एसडीएम सिवनीमालवा

2 min read
Action will be taken against teachers absent from school - SDM Seoni Malwa
Text Size:

Narmadapuram news : डिवीजनल कमीश्रर नर्मदा पुरम एवं जिला कलेक्टर नर्मदापुरम द्वारा समीक्षा बैठक में दिए निर्देश अनुसार विकासखंड सिवनी मालवा में शिक्षा विभाग की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक दिनांक 12 जुलाई 2024 को श्रीमती सरोज सिंह परिहार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की उपस्थिति में संपन्न स्थानीय जनपद सभागृह में संपन्न हुई

जिसमें 16 हाई स्कूल एवं 14 हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे एसडीम ने बताया कि संकुल प्राचार्य नियमित रूप से संकुल की अधीनस्थ शालाओं का निरीक्षण करें तथा अनुपस्थित शिक्षकों का प्रतिवेदन बनाकर कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजें एसडीएम ने बताया कि मेरे द्वारा विगत दिवस प्राथमिक शाला भमेडी एवं बराखड़ का औचक निरीक्षण किया था। स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। संकुल प्राचार्य से पूछा कि आपके द्वारा क्या कार्रवाई की गई है।

शाला परिसर में वृक्षारोपण वायुदुत एप्प के से किया जाना है सभी प्राचार्य एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाएं ,30प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम लाने वाले अतिथि शिक्षकों के बारे में भी जानकारी ली गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह रघुवंशी ने बेस् लाइन टेस्ट की जानकारी ली। संकुल के अंतर्गत जर्जर भवन की भी जानकारी ली गई। विकासखंड में जो जर्जर स्कूल है उनमें अध्यापन कार्य नहीं कराया जाए आगामी बैठक में सभी संकुल प्राचार्य से वन टू वन चर्चा की जाएगी। बैठक में विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्य एवं प्राचार्य तथा कार्यालय से लिपिक विमल दीप कटारे एवं विष्णु प्रसाद लोबशी उपस्थित थे।

What do you think?