Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : 87 वर्षीय महिला जनसुनवाई में चाय और फूल वालों की गुमठी हटाने पहुंची

3 min read
An 87-year-old woman arrived at the public hearing to remove the tea and flower vendors' stall
Text Size:

Narmadapuram news : आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति मंगलवार जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज आयोजित जनसुनवाई में 117 आवेदन प्राप्त हुए जिनकी कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों ने सुनवाई की। ग्राम सिलारी तहसील इटारसी की श्रीमती अनिता बाई अपने पति की शिकायत लेकर जनसुनवाई पहुंची। उन्होने कलेक्टर सोनिया मीना को प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उनका विवाह 8 वर्ष पूर्व रीति रिवाजों से हुआ था। उनके पति उनके साथ मारपीट करते है और दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करते है। इन सब से परेशान होकर वे अपने माता पिता के साथ मायके में रह रही है। कलेक्टर ने एसडीएम को प्रकरण का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में गौतम नगर सोहागपुर के शेख असलम ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी पत्नि उन्हे प्रताडि़त करती है। आए दिन लड़ाई झगड़ा एवं गाली गलौच करती है। खाना भी नही बनाती है। पत्नि के परिजन भी दहेज एवं मारपीट के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन का परीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कोठी बाजार की 87 वर्षीय निर्मला मिश्रा ने अपने घर के दोनो ओर चाय वालों, फूल वालों की गुमटियों, टपरियों एवं ठेले वालों की शिकायत की कि वे फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकाने जमा ली है। साफ सफाई नही होने के कारण कचरे का अंबार लग गया है जिसके कारण सड़ी बदबू आती है। सिगरेट के धुएं के कारण इस उम्र में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी को तत्संबंध में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में शास्त्री वार्ड सोहागपुर के रोहित मिश्रा ने स्कूल शिक्षा में वाहन चालक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।बानापुरा के भूतपूर्व सैनिक भागीरथ प्रसाद ने सिवनीमालवा जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा 3 करोड के भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।नर्मदापुरम की कला कंडारे ने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि जुलाई 2023 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्हें पेंशन तथा ग्रेज्एटी तो मिल गई लेकिन अन्य क्लेम अभी तक प्राप्त नहीं हुए है।

इटारसी के नितांत गुप्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया कि उनकी बेटी को रक्त की आवश्यकता थी। उन्होने स्वंय अपना रक्त दान किया एवं 1050 रूपये भी दिए। लेकिन उनकी राशि उन्हें वापस लौटा दी गई। लेकिन उनका रक्त देने से इन्कार कर दिया गया। उन्होने उनका रक्त लौटाने की मांग की।नर्मदापुरम के विनोद कुमार ने नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम के वाहनों के दस्तावेजो एवं वाहन चालको के लायसेंस की जांच कराकर वैधानिक कार्यवाही करने से संबंधित शिकायत की। कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को आवेदन का परीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्वालटोली के अर्जुन यादव ने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उन्हें शालेय क्रीडा प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया एवं उनके द्वारा जब सीएम हैल्प लाईन में शिकायत की गई तो नर्मदा कॉलेज ने उक्त शिकायत यह कहकर बंद करवा दी कि वे मानसिक रूप से परेशान रहते है और किसी दवाब में 2 से 3 बार स्वयं को नुकसान पहुंचा चुके है। अर्जुन यादव ने बताया कि उक्त आरोप बेबुनियाद है उन्होने जिला चिकित्सालय से मानसिक रूप से स्वस्थ्य होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने तत्संबंध में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

What do you think?