कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कोतवाली क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का महज 04 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी गया माल बरामद

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नकबजनी की घटना का मात्र 04 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹1,30,000 मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया है।

दिनांक 21.07.2026 को फरियादी राकेश वर्मा पिता भारत सिंह वर्मा, निवासी ग्राम करताना पूरा, थाना टिमरनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनकी कटिंग (हेयर सैलून) की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखी टीवी, गैस सिलेंडर, ट्रिमर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 476/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेहियों से दिनांक 21/07/26 को पूछताछ की गई, जिनमें—

राजेश नायक पिता भागीरथ नायक, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, एलआईजी कॉलोनी, हरदा (हाल दुर्गा मंदिर के पास, हरदा)।

मोहम्मद शब्बीर उर्फ बब्बू पिता अब्दुल नसीर, उम्र 29 वर्ष, निवासी गली नंबर 5, दूध डेयरी के पास, हरदा।

वंश कपोल उर्फ बांसू लाल पिता स्वर्गीय गणेश कपोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी एलआईजी कॉलोनी, कटिया छात्रावास के पीछे, वार्ड क्रमांक 18, हरदा।

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया पूरा माल बरामद किया गया।

बरामद मशरूका:

07 ट्रिमर (दाढ़ी बनाने की मशीन)

एमआई कंपनी की 32 इंच एलईडी टीवी

02 सीसीटीवी कैमरे

डीवीआर

जियो वाई-फाई डिवाइस

02 हेयर ड्रायर

01 फेस मसाज मशीन

51 इंच एलईडी टीवी

इन्वर्टर बैटरी

02 गैस सिलेंडर

02 म्यूजिक सिस्टम

बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹1,30,000 है।

सराहनीय भूमिका:

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सूरमा, प्रधान आरक्षक अमित बौरासी, आरक्षक निलेश पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं चालक निलेश तिवारी की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply