Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

नायब तहसीलदार ने किया शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सोहागपुर का निरीक्षण

1 min read
Text Size:

नायब तहसीलदार श्रीमती नीरू जैन ने किया शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सोहागपुर का निरीक्षण किया छात्रावास की  छात्राओं को खेल सामग्री वितरित छात्रों छात्राओं का उत्साह  बढ़ाया

शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सोहागपुर, नर्मदापुरम में नायब तहसीलदार श्रीमती नीरू जैन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। छात्रावास में वर्तमान में 50 छात्राएं निवासरत हैं, जिनमें कुछ छात्राएं अनुसूचित क्षेत्र से आती हैं।

श्रीमती जैन ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने बताया कि पुरानी खेल सामग्री के कारण वे खेलकूद गतिविधियों में भाग नहीं ले पा रही थीं, जबकि पढ़ाई के साथ-साथ उनकी खेलों में भी गहरी रुचि है।

छात्राओं की बातों को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार श्रीमती नीरू जैन ने उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए छात्रावास की छात्राओं को उनकी रुचि अनुसार नई खेल सामग्री प्रदाय की। सामग्री प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

What do you think?