Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

सीएचसी डोलरिया में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित,19 लोगों की स्क्रीनिंग,

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदापुरम

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 8 नवंबर 2025  सीएचसी डोलरिया में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत के निर्देश पर किया गया।

शिविर में कुल 19 व्यक्तियों की मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 7 को सक्रमित पाया गया। इन सात रोगियों को आवश्यक दवा व परामर्श प्रदान किया गया। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट नाज़िया सिद्दीकी ने उपस्थित लोगों को ‘मनहित’ एप तथा मनकक्ष के कार्यों के बारे में जानकारी दी और सभी को IEC पेम्प्लेट्स वितरित किए।

शिविर में डॉ अंकित गौर ने मिर्गी के दौरे, स्मृति हानि, नशा, अवसाद, डिप्रेशन और आत्महत्या के विचारों जैसे मानसिक समस्याओं के लक्षण व निदान के बारे में बताया। उन्होंने किशोर‑किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी और टेली‑मानस टोल‑फ्री नंबर 14416 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साथ ही, परीक्षा‑संबंधी तनाव, मोबाइल एडिक्शन और डिप्रेशन जैसे मुद्दों से बचाव हेतु मनकक्ष में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई।

आशा कार्यकर्ताओं के लिए आत्महत्या रोकथाम गेटकीपर और मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। शिविर में बीएमओ डॉ सृजन सेंगर, मनकक्ष नोडल अधिकारी डॉ अंकित गौर, आयुष एमओ डॉ चंदन चावड़ा, डॉ अक्षय रघुवंशी, डॉ शाश्वत बुचके, जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू, निधि पटवा तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

What do you think?