पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों के पेयजल परीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। अतः पेयजल परीक्षण के लिए पंचायतों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की जा रही हैं। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुश्री वर्षा शिवपुरे ने बताया कि मंगलवार को ग्राम मथेला, बिजोराभील, लडवाड़ा, नागचून, पिपलिया तहार, सोनखेड़ी, निशानिया मॉल, दमदमा, भवानिया, मंजाधड़, बोरीसराय, सड़ियापानी सरकार और सुरगांव निपानी ग्रामों में पंचायतों को एफटीके किट वितरण कर पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण के सम्बंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। पीएचई की कार्यपालन यंत्री सुश्री शिवपुरे ने बताया कि इस किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण पीएच वैल्यू, फ्लोराइड की मात्रा, पानी की हार्डनेस, आयरन, अमोनिया की मात्रा जैसे 10 पैरामीटर्स के सम्बंध में परीक्षण कर सकते हैं।

