Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

करणी सेना द्वारा शहर के नेहरू स्टेडियम में जन क्रांति आंदोलन जिसके चलते यातायात ने मार्ग परिवर्तन किया है

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

नेहरू स्टेडियम के आसपास यातायात रहेगा परिवर्तित को करणी सेना द्वारा शहर के नेहरू स्टेडियम में जन क्रांति आंदोलन प्रस्तावित है। उक्त आंदोलन में बड़ी संख्या में जनमानस के सम्मिलित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए नेहरू स्टेडियम एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न होना संभव है।
सामान्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से यातायात पुलिस हरदा द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई
1.हरदा से छिपानेर की ओर जाने एवं आने वाले वाहनः- अस्पताल तिराहा – नई सब्जी मंडी मार्ग – प्रताप टॉकीज मार्ग – बायपास चौराहा- छिपानेर चौक का वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
2. खण्डवा की ओर से इंदौर की ओर आने जाने वाले वाहनों के लिये मार्गः- खेड़ीपुरा चौराहा -वायपास चौराहा – पुलिस लाईन हरदा – फोरलेन वायपास रोड़ – इंदौर
3. खण्डवा की ओर से नर्मदापुरम बैतुल की ओर आने जाने वाले वाहनों के लियेः- खेड़ीपुरा चौराहा -वायपास चौराहा – पुलिस लाईन हरदा – फोरलेन वायपास रोड़ – नर्मदापुरम ,बैतुल की ओर ।
4. नर्मदापुरम , बैतुल की ओर से आने वाले वाहन उड़ा फोरलेन ब्रिज का उपयोग करते हुये छोटी हरदा ब्रिज से बजाज शोरूम-चित्रा ईमली तिराहा –वायपास चौराहा से खण्डवा रोड़ ।
यातायात पुलिस द्वारा समस्त वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अनावश्यक रूप से नेहरू स्टेडियम क्षेत्र की ओर आने से बचें यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित किये जाने में सहयोग करें एवं किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात पुलिस थाना के फोन न. 07577-222104 पर संपर्क करें ।

What do you think?