Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

टिमरनी महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक सम्पन्न

5 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
हरदा – शासकीय भाऊ साहब भुस्कुटे महाविद्यालय, टिमरनी में जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक पदेन अध्यक्ष एवं कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनभागीदारी समिति के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सिकरवार ने महाविद्यालय में विगत वर्षों में संपादित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति से सदस्यों को अवगत कराते हुए वर्तमान बैठक के प्रस्तावित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इन बिन्दूओं पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने महाविद्यालय के समग्र विकास पर बल देते हुए विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के प्रति जागरूक करने, आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने तथा रोजगारोन्मुखी एवं कंप्यूटर आधारित पाठ्यक्रमों को सशक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ खेल अधोसंरचना से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि महाविद्यालय में कार्यरत सभी नियमित प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, जनभागीदारी समिति के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी दैनिक उपस्थिति सार्थक ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी के लिए न्यूनतम 6 घंटे की उपस्थिति अनिवार्य होगी, जिसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। सार्थक ऐप में दर्ज उपस्थिति को कार्य अनुशासन, दायित्व निर्वहन, गोपनीय चरित्रावली संधारण एवं भविष्य में मानदेय निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार माना जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि नियमित कर्मचारियों की भांति जनभागीदारी समिति के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावलियों का विधिवत संधारण किया जाए तथा उनके कार्य निष्पादन, नियमितता एवं अनुशासन के आधार पर मानदेय का निर्धारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही स्थापित हो सके।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.के. जैन,

जनभागीदारी समिति सदस्य श्रीमती गायत्री गोयल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष,  राजेश जैन,  हिमांशु बंसल,  अरुण कुमार तिवारी, मुकेश शांडिल्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य की ओर से प्रतिनिधि  मनीष सोनकिया तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य की ओर से प्रतिनिधि डॉ. मुकेश कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में महाविद्यालय के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख निर्णयों में विगत वर्षों के कार्यों की समीक्षा, खेल मैदान के समतलीकरण का प्रस्ताव, नवीन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बी.ए. में संस्कृत एवं अंग्रेजी साहित्य विषय प्रारंभ करने पर चर्चा शामिल रही। साथ ही जनभागीदारी समिति के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सदस्यों द्वारा सकारात्मक सहमति व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों के शुल्क में प्रतीकात्मक वृद्धि का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक के अंत में डॉ. सुनीत काशिव ने सभी अतिथियों, जनभागीदारी समिति के सदस्यों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिससे महाविद्यालय के शैक्षणिक, खेलकूद एवं आधारभूत संरचना विकास को नई दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

सचिव ने हरदा में ‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ का किया निरीक्षण
पशुपालकों को दिए उन्नत डेयरी के मंत्र
हरदा – मध्य प्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने गुरूवार को हरदा जिले का दौरा कर ‘‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’’ के द्वितीय चरण के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने विकासखंड हरदा के ग्राम हरदाखुर्द और विकासखंड टिमरनी के ग्राम सोडलपुर में पशुपालकों से सीधा संवाद किया।
भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव ने हरदाखुर्द के पशुपालक श्री मोहन चोयल और सोडलपुर के पशुपालक श्री संतोष पटेल व श्री अतुल पटेल से मुलाकात की। उन्होंने विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान के तहत दी जा रही जानकारियां के बारे में जानकारी ली। श्री उमराव ने पशुपालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि पशु स्वास्थ्य, पोषण और नस्ल सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाए, तो पशुपालन एक अत्यंत लाभदायक व्यवसाय बन सकता है। उन्होंने बताया कि शासन ने पशुपालकों के मार्गदर्शन हेतु 4 विशेष वीडियो तैयार की हैं, जिन्हें देखकर आधुनिक पशुपालन की बारीकियां सीखी जा सकती हैं।
सोडलपुर में भ्रमण के दौरान जब पशुपालकों ने दुग्ध समितियों द्वारा दूध के पर्याप्त दाम न मिलने की समस्या उठाई, तो प्रमुख सचिव ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने प्रबंध संचालक, म.प्र. दुग्ध महासंघ भोपाल इस मामले का परीक्षण करने और उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, सीईओ जनपद पंचायत हरदा श्री विश्वजीत पाटीदार, सीईओ जनपद पंचायत टिमरनी सुश्री चेतना पाटील, जिला खनिज अधिकारी सुश्री प्रगति सोनवाने और पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. अजय रामटेके सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण सुकन्या जिला-हरदा’ अभियान के तहत बैठक सम्पन्न
हरदा – ‘संपूर्ण सुकन्या जिला – हरदा’ अभियान के तहत जिला पंचायत कार्यालय में  एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत सहित सभी सदस्यों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुकन्या समृद्धि योजना के उद्देश्य, पात्रता, सामाजिक-आर्थिक महत्व तथा जिले में इसके व्यापक क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे बालिकाओं के सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
डाक निरीक्षक अमित कुमार व्यास ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि हरदा को 26 जनवरी 2026 से पहले ‘संपूर्ण सुकन्या जिला’ घोषित कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते अनिवार्य रूप से खुलवाएँ। ताकि प्रत्येक बेटी को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर भविष्य प्रदान किया जा सके। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

What do you think?