Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

प्रभारी मंत्री लोधी ने ग्राम नहाल्दा में जल संरक्षण के लिए श्रमदान किया

2 min read

खण्डवा – प्रदेश सरकार के पर्यटन, संस्कृति व धार्मिक न्यास विभाग के मंत्री एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री  धर्मेंद्र सिंह लोधी  ग्राम नहाल्दा में आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण के उद्देश्य से वहां वर्षा ऋतु में खेतों का पानी खेत में ही रोकने के लिए तैयार किए जा रहे रिचार्ज पिट निर्माण के दौरान श्रमदान किया। इस अवसर पर मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, पन्धाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, वन मंडल अधिकारी  राकेश डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष  राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री  लोधी ने इस अवसर पर कहा कि खण्डवा जिले में जल संरक्षण और संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है और खण्डवा जिले को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर इसके लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने रिचार्ज पिट के माध्यम से वर्षा ऋतु में खेतों का पानी खेत में ही रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। गांव के सरपंच ने इस दौरान बताया कि वर्षा का पानी खेतों से व्यर्थ न बहे और खेत का पानी खेत में ही रूककर मिट्टी की नमी बढ़ाए, इस उद्देश्य से खेतों के आसपास 15-15 मीटर दूरी पर इस तरह की रिचार्ज पिट बनाई जा रही हैं। ग्राम नहाल्दा में इस तरह की कुल 266 संरचनाएं निर्मित की जाएंगी।

What do you think?