Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

हरदा पुलिस ने दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

3 min read

पावनसिटी समाचार हरदा

 संपादक -सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481

बालिका का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने व दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस द्वारा दिल्ली से किया गया गिरफ्तार /

.हरदा के संभ्रांत परिवार की लडकी के साथ अपराध घटित करने वाला शातिर अपराधी स्पर्श अरोरा विगत 8 माह से पुलिस से उपस्थिति छुपाकर हरियाणा दिल्ली राजस्थान व एनसीआर मे काट रहा था फरारी

स्थान बदल बदल कर पुलिस को गुमराह करने का कर रहा था भरसक प्रयास आरोपी के माता पिता को पुलिस पूर्व मे ही पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार  हरदा पुलिस की टीम द्ववारा तकनिकी एवं सायबर जानकारी की मदद से दिल्ली मे की गई आरोपी की धडपकड

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा  शंशाक व्दारा महिला संबंधी अपराधियो को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश प्रदान किये गये है, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार मिश्रा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा अपराधियो की धर पकड व कार्यवाही हेतु एक टीम का गठन किया गया ।

हरदा के संभ्रांत परिवार की लडकी बिना बताये चले जाने पर परिजनो द्वारा रिपोर्ट करने पर गुम इंसान पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया था, जांच के दौरान लड़की दस्तियाब होने पर उसके द्वारा बताया गया की आरोपी स्पर्श अरोरा निवासी हरिय़ाणा उसे अच्छा जाब दिलाने का झासा देकर बहला फुसलाकर ले जाया गया तथा आरोपी स्पर्श अरोडा उसके पिता प्रेम अरोडा मां अंजली अरोडा व्दारा उसे हरियाणा सेक्टर 14 में स्थित उनके घऱ प्लाट नं.324 सेकेण्ड फ्लोर ओम्केस गेलेरिया में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करना और स्पर्श व्दारा मारपीट व जबरदस्ती बलात्कार करना बताया जाने पर तीनो आरोपियो के व्दारा अपराध धारा 127(2),115(2),351(2),69,3(5) बीएनएस का पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण के अनुसंधान के दौरान हरदा पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रेम अरोरा व अंजली अरोरा को बहादुरगढ हरियाणा से गिरफ्तार किया गया लेकिन आरोपी स्पर्श अरोरा पुलिस दबिश की सूचना मिलते ही फरार हो गया । आरोपी स्पर्श अरोरा की तलाश उसके मिलने के हर संभावित स्थान मे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर मे टीमे भेज कर की गई लेकिन शातिर आरोपी चार राज्यो मे पुलिस को गुमराह अपनी उपस्थिति छुपाता रहा । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मार्गदर्शित टीम द्वारा तकनिकी एवं सायबर जानकारी के माध्यम से आरोपी स्पर्श को उत्तम नगर दिल्ली से घेराबंदी कर पकडा गया ।

शातिर आरोपी स्पर्श पिता प्रेम अरोरा उम्र 32 साल निवासी बहादुरगढ हरियाणा हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली को माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से जेल वारंट जारी होने से जिला जेल हरदा न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आर. एस. तिवारी, पुरुषोत्तम गौर, प्रधान तुषार धनगर, वीरेन्द्र राजपूत, शैलेन्द्र परमार की विशेष भूमिका रही ।