Skip to content
ताज़ा खबर
मिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृत
10 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 10 October 2026
Uncategorized

15 अगस्त के उपलक्ष्य में हरदा शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली

1 min read
Text Size:

हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरदा द्वारा आज हरदा शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त कलेक्टर (ADM), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), SDOP, SDM सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के संदेश के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों से भ्रमण किया। रैली के दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

तिरंगा रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तिरंगा रैली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बना। शहरवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की।

What do you think?