Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

1 min read

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 15 अगस्त को हरदा में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2026, शनिवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई प्रांगण (मिडिल स्कूल ग्राउंड), हरदा में किया जाएगा। समारोह में मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग के मंत्री श्री करण सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह का मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 8.54 बजे होगा। इसके बाद 8.55 बजे राष्ट्रगीत, 9 बजे ध्वजारोहण और 9.01 बजे राष्ट्रगान होगा। 9.06 बजे परेड निरीक्षण तथा 9.07 बजे मार्च पास्ट एवं सलामी दी जाएगी।

इसके बाद प्रातः 9.25 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 9.55 बजे मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके पश्चात 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह के अंतिम चरण में प्रातः 10.30 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।