Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

झुम्मरखाली में भव्य तिरंगा रैली आयोजित हुई

1 min read

खंडवा – “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत इन दिनों जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार शासकीय प्राथमिक शाला झुम्मरखाली में देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए और पूरे गांव में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सरपंच राजेश धूलिया, डॉ. पूनम ओमप्रकाश, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सावनेर सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। प्रधान पाठिका श्रीमती चंद्रमणि उइके की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ तिरंगा रैली में भाग लिया। तिरंगा रैली के दौरान बच्चों एवं ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से पूरा ग्राम राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।