Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : जल स्रोत संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों को श्रमदान के लिए करेंगे प्रेरित

2 min read
Local people will be motivated to do shramdaan for water resource conservation
Text Size:

Harda news : जल स्रोत संरक्षण व पुनर्जीवन अभियान 5 जून से 16 जून तक संचालित होगा। गौरतलब है कि पहले यह अभियान 5 जून से 15 जून तक संचालित होना था। नगरीय विकास एवं आवास विभाग आयुक्त भरत यादव ने अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना जारी की है।

नगरीय आयुक्त यादव ने समस्त नगरीय निकायों को निर्देश जारी किये हैं कि जल स्रोतों के संरक्षण विषय पर आधारित जल सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक निकाय में आयोजित होगा। आगामी 8 जून को जल स्रोतों की विशेष साफ-सफाई की जायेगी जिसमें स्थानीय लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। निर्देश में 9 जून को जल स्रोतों के आसपास कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही चित्रकला और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जल स्रोतों के संरक्षण का महत्व समझाया जाएगा।

नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त यादव ने जारी निर्देश में कहा कि अभियान के दौरान पूरे 11 दिन विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जायेगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित पुरस्कारों का वितरण 16 जून को किया जाएगा। यादव ने समस्त नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को सफल बनाये और की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रतिदिन संचालनालय को भेजना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग इस अभियान के लिए नगरीय क्षेत्रों में नोडल एजेंसी नियुक्त किया है।

 

What do you think?