Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर सख्ती से रोक लगाएं – कलेक्टर सिंह

2 min read
Illegal excavation and transportation of sand

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष से गूगल मीट में शामिल होकर जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि जिले में कहीं भी रेत के अवैध परिवहन या उत्खनन की शिकायत मिले तो तुरन्त कार्यवाही करें। उन्होने बताया कि इस समय जिले में रेत उत्खनन के लिये कोई भी वैध खदान कार्यशील नहीं है।

उन्होने कहा कि यदि रेत परिवहन में शामिल वाहनों में पट्टे लगाकर या वेल्डिंग कराकर वाहन का आकार बढ़ाया गया है, तो उनके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक में खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सतीश राय तथा जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे अपने भ्रमण के दौरान खनिज के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन पर नजर रखें तथा ओवर लोड वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करें।

उन्होने सभी एसडीएम से कहा कि रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिये यदि वर्तमान जांच चौकियों के अलावा नये नाके बनाये जाना है तो एसडीएम आज ही प्रस्ताव भेजें ताकि नये नाके स्थापित किये जा सकें। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि खनिज के अवैध परिवहन व उत्खनन के संबंध में कार्यवाही के लिये कभी भी अकेले न जायें बल्कि दल बल के साथ ही जाएं।

खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन के ड्राइवर के साथ-साथ वाहन स्वामी पर भी कार्यवाही का प्रावधान है। अत: वाहन ड्राइवर के साथ-साथ वाहन स्वामी के विरूद्ध भी प्रकरण कायम किया जाए। इस दौरान सतीश राय ने सभी को पावर पाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से खनिज अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तार से बताया।

What do you think?