Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : डाकघर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन

2 min read
Legal literacy and awareness camp organized in post office

Harda news : प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा डाकघर हरदा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा गर्ग ने उपस्थित डाकघर के कर्मचारी एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए निशुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समाज के कमजोर वर्गो के लिए न्याय तक पहुँच आसान है, क्योंकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गो को न्याय तक पहुँच दिलवाने के लिए कृत संकल्पित है।

गोपेश गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं को सुदूरवर्ती ग्रामों तक पहुंचाकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। उन्होने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आय 2 लाख रूपये से कम हो, वह महिला या अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग का सदस्य हो या जेल बंदी हो, ये सभी निशुल्क विधिक सहायता के लिये पात्र है।

विधिक सहायता योजना अंतर्गत नि:शुल्क अधिवक्ता के साथ-साथ कोर्ट फीस, तलवाना, टाईपिंग, फोटोकापी, गवाह खर्च एवं निर्णय, आदेश अथवा अन्य कागजो की प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करने का पूरा खर्च जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाता है। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी द्वारा मध्यप्रदेश अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना 2015, मध्यस्थता योजना, लोक अदालत योजना एवं लोकोपोगी लोक अदालत योजना, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारें में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का आभार डाकपाल प्रफुल्ल परसाई द्वारा व्यक्त किया गया।

What do you think?