Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये किया जाएगा टीकाकरण अभियान

2 min read
Text Size:

Harda news : देश में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के लगातार बड़ रहे प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये मीडिया प्रतिनिधियों और समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस के संक्रमण के कारण होता है। यदि सही समय पर इस रोग का उपचार किया जाए तो इस रोग से प्रभावित महिलाओं की जान बचाई जा सकती है। उन्होने बताया कि कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर समाज सेवी संगठनों की मदद से पहले चरण में 9 से 15 साल की उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आईएमए की सचिव डॉ. ममता जीवने व डॉ. सनी जुनेजा ने सर्वाइकल कैंसर के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों और समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि विश्व स्तर पर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर सबसे आम स्त्रीरोग संबंधी कैंसर रोग है। यह महिलाओं की युवा आबादी में सामान्यत: पायी जाने वाली बीमारी है। सर्वाइकल कैंसर की शुरूआती अवस्था में महिलाओं में कोई लक्षण नजर नही आते है। शुरूआती अवस्था में सर्वाइकल कैंसर का पता लगने पर इसका उपचार आसान रहता है। महिला में सर्वाइकल कैंसर होने पर अनियमित माहवारी, सफेद एवं बदबूदार वेजाईनल स्त्राव, रजोनिवृत्ति उपरांत रक्त स्त्राव तथा पेट एवं कमर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते है।

सर्वाइकल कैसर को रोकने के लिये प्राथमिक रोकथाम एच.पी.वी. टीकाकरण है। इसके लिये बाजार में तीन प्रकार की वैक्सीन उपलब्ध है। इसके तहत 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों में 2 डोज 6 महिने के अंतराल से लगाये जाते है। साथ ही 15 से 26 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं को 3 टीके लगते है, दूसरा टीका पहले टीके के एक माह बाद एवं तीसरा टीका पहले टीके के 6 माह बाद लगाया जाता है।

What do you think?